Home मनोरंजन ‘रामायण’ में यश की आवाज बनेंगे शरद केलकर, रावण के 10 सिर...

‘रामायण’ में यश की आवाज बनेंगे शरद केलकर, रावण के 10 सिर वाले सीन ने किया प्रभावित

22
0
Jeevan Ayurveda

anjanikhabar:

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' में यश (रावण) के रोल की हिंदी डबिंग शरद केलकर ने की है। एक हालिया इंटरव्यू में शरद केलकर ने इस किरदार के लिए डबिंग करने में आने वाली चुनौतियों, और उससे पहले निर्देशक और यश के साथ हुई उनकी बातचीच के बारे में बताया। इसके अलावा शरद केलकर ने फिल्म के उन सीक्वेंस के बारे में भी बताया, जिन्होंने उन्हें बहुत ज्यादा प्रभावित किया।

Ad

शुरू से थी नितेश संग काम करने की इच्छा
शरद केलकर ने वराइटी के साथ बातचीत में बताया कि डायरेक्टर नितेश तिवारी और फिल्म की मुख्य टीम ने उनसे हिंदी डबिंग असाइनमेंट के लिए संपर्क किया था। शरद केलकर ने बताया कि उनकी काफी वक्त से नितेश तिवारी के साथ काम करने की इच्छा रही है। लंबे वक्त के बाद इस माइथोलॉजिकल प्रोजेक्ट के जरिए उन्हें नितेश के साथ काम करने का मौका मिला। शरद केलकर ने रवी दुबे के घर पर नितेश तिवारी के साथ मुलाकात का अपना अनुभव भी साझा किया।

रवी दुबे के घर हो चुकी थी मुलाकात
शरद केलकर ने बताया, "नितेश तिवारी और बाकी मुख्य टीम ने तय किया कि यश के रोल के लिए हिंदी डबिंग मैं करूंगा। प्राइम फोकस के निराज संघाई मेरे अच्छे दोस्त हैं। बल्कि पिछले साल जब मैं रवी दुबे के घर पर नितेश सर से मिला था, तब मैंने उनसे कहा था कि मैं उनके साथ काम करना चाहता हूं।" शरद केलकर ने बताया कि वह तब रामायण की शूटिंग में बिजी थे। लेकिन अब उन्हें फाइनली उनके साथ काम करने का मौका मिल गया। शरद केलकर ने बताया कि कैसे फिल्म में नितेश तिवारी ने रावण की पिछली जिंदगी पर बहुत ध्यान दिया है।

रावण की बैकस्टोरी पर दिया ज्यादा जोर
शरद केलकर ने बताया कि लोगों ने प्रभु श्रीराम के बचपन के बारे में तो खूब पढ़ा और सुना है, लेकिन रावण की लंकापति बनने से पहले की कहानी ज्यादातर लोगों को नहीं पता है। इसके अलावा नितेश तिवारी ने अयोध्या को भी बहुत भव्य ढंग से दिखाया है। शरद केलकर ने बताया कि कैसे उनके लिए यश के किरदार की हिंदी डबिंग करना आसान नहीं था। उन्होंने बताया कि यश ने हिंदी उनकी मुख्य भाषा नहीं होने के बावजूद शानदार काम किया है। कई हिस्से डब करने के दौरान वह यह सोचने पर मजबूर हो गए, कि आखिर यश ने इन्हें कैसे एक्ट किया होगा। वह लगातार यश के साथ टच में बने रहते थे और उनसे इनपुट लेते रहते थे। शरद ने अपने पसंदीदा सीक्वेंस के बारे में भी बताया।

रामायण से शरद के पसंदीदा सीन
'बाहुबली', 'सालार' और 'आदिपुरुष' जैसी फिल्मों के लिए प्रभास की आवाज हिंदी में डब कर चुके शरद केलकर ने बताया, "यह मेरे लिए सबसे थकाने वाले डबिंग एक्सपीरियंस में से एक था। मैं सोच भी नहीं सकता था कि यश ने इस रोल को करने के लिए कितनी मेहनत की होगी। मुझे लगता है कि यह उनके करियर का सबसे मुश्किल रोल है और उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है।" शरद ने कहा, "कुछ सीन मुझे बहुत पसंद हैं। उनमें से एक 10 सिर वाला सीन है, फिर विद्युतजिव्हा वाला और फिर शुरुआती सीन, जिसमें रावण ब्रह्मा से वरदान मांगाता है।"

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here