Home छत्तीसगढ भूपेश बघेल ने BJP अध्यक्ष नितिन नवीन पर साधा निशाना, ‘नाबालिग अध्यक्ष’...

भूपेश बघेल ने BJP अध्यक्ष नितिन नवीन पर साधा निशाना, ‘नाबालिग अध्यक्ष’ कहने पर छिड़ा विवाद

25
0
Jeevan Ayurveda

anjanikhabar:

रायपुर
 छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व पर तीखा हमला बोला है। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा राहुल गांधी और विपक्ष पर दिए गए एक बयान पर पलटवार करते हुए बघेल ने उन्हें 'नाबालिग अध्यक्ष' कह दिया। पूर्व सीएम ने अपने इस बयान का वीडियो एक्स (ट्विटर) पर भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भाजपा के ऐसे बयानों को कोई गंभीरता से नहीं लेता।

Ad

राहुल गांधी पर लगाए थे अशांति फैलाने के आरोप
यह पूरा विवाद भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के उस बयान के बाद शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी और विपक्ष के अन्य नेता देश में अराजकता और अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी की जीत के असली सूत्रधार नितिन नवीन ही थे। विधानसभा चुनाव के समय वह राज्य के प्रभारी थे। जबकि भूपेश बघेल राज्य के मुख्यमंत्री थे। हालांकि नितिन नवीन की बूथ लेवल प्लानिंग का कांग्रेस कोई तोड़ नहीं ढूंढ पाई और उसे हार का सामना करना पड़ा।

'अगर विदेशी ताकतें हैं, तो सरकार क्या कर रही है?'
नितिन नवीन के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए भूपेश बघेल ने कहा, 'भारतीय जनता पार्टी के नाबालिग अध्यक्ष ने जो कहा, उसे कोई गंभीरता से नहीं लेता है। यह बेहद हास्यास्पद है। अगर देश में विदेशी ताकतें हैं, तो आप क्या कर रहे हैं? आप खुद यह बात बता रहे हैं, जिसका मतलब है कि आपके गृहमंत्री, प्रधानमंत्री और विदेशमंत्री कमजोर और नाकाम हैं। अगर विदेशी फंड आ रहा है, तो आप बताइए कि उसे कौन ला रहा है, कहां से आ रहा है? क्या आप इतना भी नहीं कर पा रहे हैं?'

क्या था नितिन नवीन का बयान?
इससे पहले, गोवा में आयोजित भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी और विपक्ष के दूसरे नेता देश में लगातार अव्यवस्था फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के विकास के रिकॉर्ड पर सवाल नहीं उठा पा रहे हैं।

भड़के डेप्युटी सीएम विजय शर्मा
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयानों पर तीखा पलटवार करते हुए कहा है कि पंजाब प्रभारी पद से भारी विरोध के चलते हटाए जाने के बाद से बघेल दिल्ली दरबार में अपना रसूख बढ़ाने के लिए लगातार बेतुकी बयानबाजी कर रहे हैं। शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली तो बहुत दूर की बात है, अब खुद छत्तीसगढ़ में भी उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता है।

लोकसभा में राहुल के भाषणों पर सवाल
नवीन ने कहा था कि जब भी विकास और सुशासन पर बात होती है, तो कुछ लोग इस पर चर्चा से भागते हैं। उन्होंने यह भी दावा किया था कि उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को कभी देश के विकास एजेंडे पर सार्थक चर्चा करते हुए नहीं सुना है। इसी बयान के बाद से राजनीतिक गलियारों में पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here