Home ट्रेंडिंग सिर्फ 15 मिनट में तैयार करें प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल उत्तपम,...

सिर्फ 15 मिनट में तैयार करें प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल उत्तपम, साथ में बनाएं फ्रेश नारियल की चटपटी चटनी

18
0
Jeevan Ayurveda

 अगर आप एक ऐसे ब्रेकफास्ट की तलाश में हैं जो सिर्फ टेस्टी न हो बल्कि प्रोटीन से भी लोडेड हो, तो शेफ कुणाल कपूर की मूंग दाल उत्तपम की यह रेसिपी आपके लिए परफेक्ट चॉइस है. इस डिश को तैयार करने के लिए मूंग दाल, बेसन, सूजी और दही का इस्तेमाल किया जाता है जिस वजह से यह सिर्फ टेस्टी नहीं रहता बल्कि काफी हेल्दी ऑप्शन भी बन जाता है. आप इसे सब्जियों के साथ और फ्रेश नारियल की चटनी के साथ सर्व करके एन्जॉय कर सकते हैं. तो चलिए बिना समय बर्बाद किये जानते हैं मूंग दाल उत्तपम बनाने की आसान रेसिपी.

मूंग दाल उत्तपम बनाने के लिए जरूरी सामग्री
बैटर के लिए
    मूंग दाल धुली – 1 कप
    अदरक – 2 टेबलस्पून
    हरी मिर्च – 2 से 3
    करी पत्ता – एक मुट्ठी
    जीरा – डेढ़ चम्मच
    काली मिर्च – 12
    बेसन – 2 टेबलस्पून
    सूजी – 2 टेबलस्पून
    दही – 2 टेबलस्पून
    नमक – स्वाद अनुसार
    चीनी – 1 चम्मच
    बेकिंग सोडा – 1 चम्मच
    पानी – तीन चौथाई कप
    तेल – थोड़ा सा

Ad

नारियल की चटनी के लिए
    नारियल – 1 छोटे साइज का
    इमली का गूदा
    हरी मिर्च – 1
    अदरक – 1 टेबलस्पून
    काली मिर्च – 7 से 8
    जीरा – 1 चम्मच
    कड़ी पत्ता – 1 स्प्रिंग
    पानी – जरूरत अनुसार

तड़के के लिए
    तेल – 2 टेबलस्पून
    हींग – आधा चम्मच
    सूखी लाल मिर्च – 2
    जीरा – आधा चम्मच
    सरसों – 1 चम्मच
    उड़द दाल – 1 चम्मच
    चना दाल – 1 चम्मच
    कड़ी पत्ता – 1 स्प्रिग
    नमक – स्वाद अनुसार

टॉपिंग के लिए
    शिमला मिर्च – एक मुट्ठी
    टमाटर – एक मुट्ठी
    प्याज – एक मुट्ठी
    फ्रेश धनिया – एक मुट्ठी

मूंग दाल उत्तपम बनाने की रेसिपी
    मूंग दाल उत्तपम बनाने के लिए सबसे पहले एक ब्लेंडर में मूंग दाल, अदरक, हरी मिर्च, करी पत्ता, जीरा, काली मिर्च, बेसन, सूजी, दही, नमक और चीनी डालकर अच्छे से ब्लेंड करें. अब इसमें धीरे-धीरे पानी डालें ताकि बैटर गाढ़ा लेकिन बहने लायक हो. इसके अलावा हल्का और फुला हुआ बैटर पाने के लिए 1 मिनट और ब्लेंड करें. खाना बनाने से ठीक पहले बेकिंग सोडा मिलाएं.
    इसके बाद एक पैन में तेल गरम करें और बैटर डालकर फैलाएं. ऊपर से शिमला मिर्च, प्याज और टमाटर डालें. तब तक सेंकें जब तक एक तरफ अच्छी तरह पक न जाए. इसके बाद इसे पलटकर दूसरी तरफ हल्का सेंकें.
    अब नारियल, इमली, हरी मिर्च, अदरक, काली मिर्च, जीरा और कड़ी पत्ता मिलाकर स्मूद चटनी तैयार कर लें.
    इसके बाद एक पैन में तेल गरम करें और फिर इसमें हींग, लाल मिर्च, जीरा, सरसों, उड़द दाल, चना दाल और कड़ी पत्ता डालें. गरम तड़का सीधे चटनी में डालें और अच्छे से मिक्स करें.
    अब फ्रेश नारियल की चटनी के साथ गर्मागर्म मूंग दाल उत्तपम को सर्व करें.

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here