Home ट्रेंडिंग होली की रंगीन मस्ती में स्वाद का तड़का: घर पर ऐसे बनाएं...

होली की रंगीन मस्ती में स्वाद का तड़का: घर पर ऐसे बनाएं खसखस वाली ठंडाई

38
0
Jeevan Ayurveda

होली का त्योहार हो और ठंडी-ठंडी ठंडाई न हो, ऐसा कैसे हो सकता है। होली में गुजिया बनाने के साथ साथ ठंडाई बनाने की परंपरा भी बहुत पुरानी है। खसखस की ठंडाई एक बेहद हेल्दी और देसी ड्रिंक है जो सभी को काफी पसंद आती है और हो भी क्यों नहीं खसखस की ठंडाई शरीर को कूल करने के साथ ही थकान, कमजोरी को दूर भगा देती है।खसखस ठंडाई पीने के बाद तरोताजा महसूस होता है। आइए जानते हैं होली के लिए स्वादिष्ट और हेल्दी खसखस की ठंडाई बनाने की आसान रेसिपी।

सामग्री

Ad

खसखस -3 बड़े चम्मच (पोस्त दाना)
बादाम- 10 से 12
काजू- 8से 10
खरबूजे के बीज-1 बड़ा चम्मच
इलायची-4–5 हरी
सौंफ -1 चम्मच
काली मिर्च- 4 से 5
चीनी-2 बड़े चम्मच
दूध-2 कप ठंडा
केसर के धागे -चार से पाँच
गुलाब की पंखुड़ियां (गार्निश के लिए)

विधि

1-सबसे पहले खसखस, बादाम, काजू और खरबूजे के बीज को 3–4 घंटे या रातभर पानी में भिगो दें। भीगने के बाद बादाम का छिलका निकाल लें।
2-भीगी हुई सभी सामग्री में सौंफ, काली मिर्च और इलायची डालकर मिक्सर में बारीक पेस्ट बना लें। जरूरत हो तो थोड़ा सा दूध मिलाकर पीसें।
3-एक बड़े बर्तन में ठंडा दूध लें। उसमें तैयार पेस्ट और चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अगर चाहें तो मिश्रण को छलनी से छान लें ताकि ठंडाई स्मूद बने।
4-ऊपर से केसर और गुलाब की पंखुड़ियां डालें। फ्रिज में थोड़ी देर ठंडा करें और फिर सर्व करें।

फायदे

1-शरीर को ठंडक पहुंचाती है
2-थकान और कमजोरी दूर करती है
3-पाचन में मदद करती है
4-एनर्जी बूस्टर का काम करती

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here