Home विदेश भारत की आज़ादी का जश्न दुबई में: बुर्ज खलीफ़ा तिरंगे की रोशनी...

भारत की आज़ादी का जश्न दुबई में: बुर्ज खलीफ़ा तिरंगे की रोशनी से हुआ जगमग

86
0
Jeevan Ayurveda

 दुबई

 भारत की आज़ादी की 79वीं वर्षगांठ के मौके पर दुबई की मशहूर गगनचुंबी इमारत बुर्ज खलीफा भारतीय तिरंगे की रोशनी से जगमगा उठी। ठीक रात 7:50 बजे, विश्व की सबसे ऊंची इमारत पर तिरंगे की झलक दिखाई दी, जिसे देखने के लिए भारी संख्या में लोग एकत्र हुए।

Ad

इस खास मौके पर बनाये गए एक वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि जैसे ही बुर्ज खलीफा पर तिरंगे की रोशनी दिखाई दी, वहां मौजूद भीड़ में उत्साह और गर्व की लहर दौड़ गई। हर साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बुर्ज खलीफा पर तिरंगा दिखाना भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच मजबूत रिश्तों का प्रतीक बन गया है।

इससे पहले दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान भारत के महावाणिज्य दूत ने देश की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत ने शासन व्यवस्था, डिजिटल तकनीक, अंतरिक्ष क्षेत्र, महिलाओं के सशक्तिकरण और रक्षा उत्पादन जैसे कई अहम क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति की है। उन्होंने इन उपलब्धियों को भारत के उज्ज्वल भविष्य का आधार बताया।

दुनिया भर में बसे करोड़ों भारतीयों ने इस खास दिन को गर्व और उल्लास के साथ मनाया। बुर्ज खलीफा पर तिरंगा दिखाया जाना न सिर्फ भारत की अटूट देशभक्ति भावना का प्रतीक है, बल्कि यह विश्व मंच पर भारत की बढ़ती ताकत और पहचान का भी दर्शक है।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here