Home राज्य UP के बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और अर्टिगा गाड़ी में...

UP के बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और अर्टिगा गाड़ी में आमने-सामने की टक्कर, 4 लोगों की मौत

72
0
Jeevan Ayurveda

बाराबंकी
 बाराबंकी के रामनगर थाना
क्षेत्र में सोमवार की सुबह करीब 5:30 बजे लखनऊ बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित धनौरा गांव स्थित अंचल चंचल ढाबा के पास सुबह-सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। इसमें ट्रक और अर्टिगा गाड़ी की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मौके पर ही तीन पुरुष और एक महिला की दर्दनाक मृत्यु हो गई। घटना में दो बच्‍चे और एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्‍हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर से इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

हादसा इतना तगड़ा था कि आर्टिका कार के परखच्‍चे उड़ गए सामने से गाड़ी की बुरी हालत है। मौके पर पहुंची बाराबंकी पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टर हाशिम अंसारी ने तीनों पुरुष और एक महिला को मृत घोषित कर दिया।

Ad

पुलिस के अनुसार तलाशी में पता चला है कि मृतक युवक का नाम अयान कुरैशी पुत्र फकरुद्दीन उम्र 23 निवासी 764/1 इमामबाड़ा कोतवाली नगर गोंडा। वही दो पुरुष और एक महिला का नाम नहीं पता चल पाया है। पूरे मामले की जांच हो रही है।

ट्रक संख्या up 32mx 8561 है, वही अर्टिगा कार संख्या up 32 LN 0333 है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पर पुलिस कर्मियों की मौजूदगी चारों मृतकों के शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल पर क्षेत्राधिकार रामनगर गरिमा पंत थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

थाना प्रभारी रामनगर ने बताया सुबह ट्रक और कर की टक्कर में चार की मौत हो गई है, दो बच्चे एक महिला भी घायल हुए हैं उनको जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। रामनगर co गरिमा पंत ने बताया कि कार में कुल सात लोग सवार थे जिसमें एक महिला सहित 4 की मौत हुई है दो बच्चे और एक महिला गंभीर हालत में जिला अस्पताल रिफर किया गया है। सभी गोंडा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here