Home राज्य सुपरफास्ट ट्रेन तेजस राजधानी एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश नाकाम

सुपरफास्ट ट्रेन तेजस राजधानी एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश नाकाम

90
0
Jeevan Ayurveda

 प्रयागराज

उत्तर मध्य रेलवे के भीरपुर और मेजा रेलवे स्टेशन के बीच तेजस राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन को पलटाने की साजिश नाकाम हो गई। ट्रेन आने के पहले रेलवे ट्रैक पर बड़े-बड़े बोल्डर रख दिए गए। घटना को रात में अंजाम दिया गया। लोको पायलट की सतर्कता से हादसा टल गया। सूचना पाकर छिवकी से पहुंची आरपीएफ पुलिस ने छानबीन की। इसके चलते 10 मिनट तक ट्रेन को रोकना पड़ा। इस मामले में अज्ञात अराजकतत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Ad

तेजस राजधानी एक्सप्रेस के रेलवे ट्रैक पर अराजक तत्व ने देर रात बोल्डर रख दिया। इसकी जानकारी होने पर लोको पायलट ने भीरपुर और मेजा रोड रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन रोक दी और इसकी सूचना अधिकारियों को दी। जानकारी मिलते ही महकमे में खलबली मच गई। आरपीएफ के साथ तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। छिवकी से पहुंची आरपीएफ ने सघन जांच की।

लोको पायलट के बयान व मौके पर की गई फोटोग्राफी के आधार पर संयुक्त निरीक्षण नोट तैयार किया गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार अज्ञात व्यक्ति ने डाउन ट्रैक पर किलोमीटर संख्या 794/18-16 भीरपुर और मेजा स्टेशन के मध्य गिट्टी और बोल्डर रख दिया था, जिसके कारण यह घटना हुई। हालांकि इसमें रेलवे विभाग को किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई है। इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध आरपीएफ छिवकी में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here