Home अध्यात्म 18 जनवरी का राशिफल: जानें ग्रहों की चाल और किन राशियों में...

18 जनवरी का राशिफल: जानें ग्रहों की चाल और किन राशियों में आएगा बदलाव

37
0
Jeevan Ayurveda

मेष

आज आपको कड़ी मेहनत से ही अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। आपको घर और ऑफिस में जो जिम्मेदारियां मिली हैं, उनका सहीसे इस्तेमाल करों। नए लोगों पर आपको आसानी से भरोसा नहीं करना है। आपको इस समय रिएक्शन को लेकर लॉजिक रखने चाहिए। काम पर अधिक ध्यान दें। परिणाम अपेक्षाओं के अनुरूप होंगे। इस समय आपको पारंपरिक काम को छोड़कर स्मार्ट वर्किंग पर जोर देना है।
वृषभ

Ad

इस राशि के लोगों के लिए आज उत्साह का दिन है।नौकरी में बदलाव के साथ आपके लिए तरक्की के मौके भी आ रहे हैं। इस समय आपकी इनकम में भी बढ़ोत्तरी होने कीसंभावना है। आपको यात्रा करने और मित्रों के साथ आनंद लेने के मौके मिल सकते हैं। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पर, मन परेशान भी हो सकता है।
मिथुन

इस राशि के लोगों के लिए अच्छा समय है, आप परिवार के और नजदीक आएंगे और यादगार पल बिताएंगे। आर्थिक मामलों को लेकर इस समय सलाहकारों से सलाह लें। आपके सोशल नेटवर्क से आपके पर्सनल संबंध सुधरेंगे। मित्र आपका साथ देंगे। क्रिएटिव तौर पर आप मजबूत होगें। क्रिएटिव चीजों पर जोर रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ में अचीवमेंट मिलेंगी।
कर्क

आज आपने जो टारगेट सोचे थे, उनमें से महत्वपूर्ण टारगेट पूरे होंगे। बिजनेस को लेकर आपमें आत्मविश्वास बना रहेगा। आपकी लीडरशिप में सुधार होगा। आपने जो काम पहले से सोच रखे थे, वो पूरे होंगे। आप कॉन्पिटीशन में सफल होंगे। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे।
सिंह

आत्मविश्वास में कमी रहेगी। इस राशि के लोगों को सुबह के समय जरूरी काम जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। परिवार के सदस्यों की सलाह और उनकी गइ पर ध्यान दें। इस समय आपको सलाह देते हैं कि पर्सनल मामलों में सावधानी बरतें। मीटिंग्स के लिए समय निकालें। परिवार में सुख और समृद्धि रहेगी। आपको रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा।
तुला

इस समय कुछ ऐसी चीजें आपके साथ हो सकती हैं, जिनके बारे में सोचा नहीं था, इसलिए थोड़ा सतर्क रहें। सलाह मानने से चीजें सही होगी। अपनों का सहयोग जारी रहेगा। जिम्मेदार व्यक्तियों पर भरोसा बनाए रखें। आवश्यक काम पर अधिक ध्यान दें। लेन-देन में धैर्य रखें। किसी मित्र के सहयोग से किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। लाभ के मौके मिलेंगे।
धनु

इस राशि के लोगों के लिए समय तेजी से अनुकूल होगा। मित्रों के साथ संबंध मजबूत होंगे। करियर और बिजनेस में आपके असर पड़ सकता है। अपनी अलग-अलग प्लानिंग को उत्साहपूर्वक आगे बढ़ाएं। वांछित जानकारी आपको मिलेगी। अगर आप पार्टनरशिप बिजनेस में हैं, तो वो पहले से बेहतर होंगी। लाभ बढ़ाने में सफलता मिलेगी। आवश्यक मामलों में प्रगति होगी।
मकर

आपके सामने जो मौके आ रहे हैं, उनका अधिकतम इस्तेमाल करें। मैरिड लाइफ सुखमय रहेगी। परिवार मनोबल बढ़ाएगा। साहस के साथ काम करें।मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। माता-पिता का साथ मिलेगा।
कुम्भ

इस राशि के जातकों को करियर और बिजनेस में बिजी रहने का अनुभव होगा। प्रोफेशनल के साथ बेहतर तालमेल रहेगा। परिवार में सही राह खोजने के लिए विवेक और धैर्य का इस्तेमाल करें। शत्रुओं की साजिशों से सावधान रहें। जल्दबाजी में फैसले न लें। काम प्रभावित हो सकता है। विवेक और विनम्रता बनाए रखें।
कन्या

इस राशि वालों के लिए सोशल एक्टिविटी बढ़ेंगी। ग्रुप के जितने इशयूज हैं, उनमें रुचि बनी रहेगी। चर्चाओं और संवादों में आपका प्रभाव रहेगा। आपका व्यवहार प्रभावशाली होगा। जिम्मेदार लोगों से सलाह लें। आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। धन और संपत्ति के मामलों में तेजी आएगी। बचत पर जोर रहेगा।
वृश्चिक

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको किसी से अच्छे प्रपोजल मिल सकेंगे। आप एक अच्छे मेजबान बनेंगे। बैठकें सफल रहेंगी। आप प्रियजनों के साथ प्रभावशाली संवाद बनाए रखेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मेहमान आएंगे। आप योजनाओं के अनुसार आगे बढ़ेंगे।
मीन

आज इस राशि के लोगों में जानकारी का लेन-देन बढ़ेगा। सहयोगात्मक मामलों पर ध्यान केंद्रित रहेगा। आप सबके साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे। उत्साह और जोश बढ़ेगा। भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। काम और व्यापार उम्मीद के मुताबिक चलेगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here