Home ट्रेंडिंग लंच के लिए बेस्ट डिश: मिनटों में बनाएं स्वादिष्ट मटर-मशरूम की सब्जी

लंच के लिए बेस्ट डिश: मिनटों में बनाएं स्वादिष्ट मटर-मशरूम की सब्जी

44
0
Jeevan Ayurveda

मटर-मशरूम की सब्जी एक बेहद ही लजीज डिश है, जिसे आप चावल, पराठे या रोटी किसी के साथ भी खा सकते हैं। ये सब्जी जितनी स्वादिष्ट होती है, इसे बनाना भी उतना ही आसान होता है। आइए जानें इसे बनाने की रेसिपी।

सामग्री :

Ad

    250 ग्राम मशरूम
    1 कप हरी मटर (ताजी या फ्रोजन)
    2 बड़े प्याज, बारीक कटे हुए
    2 टमाटर, कटे हुए या प्यूरी
    1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
    1/2 कप दही
    1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
    1 चम्मच धनिया पाउडर
    1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर (स्वादानुसार)
    1/2 चम्मच गरम मसाला
    नमक स्वादानुसार
    2-3 बड़े चम्मच तेल या घी
    1/2 चम्मच जीरा
    1 तेजपत्ता
    1 दालचीनी का टुकड़ा
    2-3 हरी इलायची

विधि :

    सबसे पहले, मशरूम को अच्छी तरह से धोकर टुकड़ों में काट लें। अगर फ्रोजन मटर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उन्हें उबाल लें।
    अब एक कढ़ाई में तेल या घी गरम करें और जीरा, तेजपत्ता, दालचीनी और इलायची डालकर भूनें।
    अब बारीक कटा हुआ प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें। फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर एक मिनट तक और भूनें।
    इसके बाद टमाटर की प्यूरी डालें और तब तक पकाएं जब तक मसाला तेल न छोड़ दे।
    अब हल्दी, धनिया, और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। थोड़ा पानी डालकर मसाले को कुछ देर तक पकाएं ताकि वह जले नहीं।
    अब कटे हुए मशरूम और उबली हुई हरी मटर डालें। इसे अच्छी तरह से मिलाएं और 5-7 मिनट तक ढककर धीमी आंच पर पकने दें।
    अब दही डालने से पहले आंच धीमी कर दें और दही को अच्छी तरह फेंटकर डालें ताकि वह फटे नहीं।
    आखिर में, गरम मसाला और नमक डालें। अच्छी तरह मिलाकर 2-3 मिनट और पकाएं।
    सब्जी को हरा धनिया से सजाकर गरमागरम परोसें।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here