Home मनोरंजन दी ग्रेट इंडियन कपिल शो – सीजन 3 में सबसे मोटी फीस...

दी ग्रेट इंडियन कपिल शो – सीजन 3 में सबसे मोटी फीस ले रहे नवजोत सिंह सिद्धू!

67
0
Jeevan Ayurveda

मुंबई

कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा एक बार फिर अपनी मजेदार टीम के साथ तैयार हैं लोगों को गुदगुदाने के लिए। इस बार हंसी का ये कारवां ओटीटी की दुनिया में नेटफ्लिक्स पर चलेगा, जहां 21 जून से ‘The Great Indian Kapil Show – Season 3’ धमाल मचाने आ रहा है। दिलचस्प बात यह है कि इस सीजन में न सिर्फ कॉमेडियन पुराने तेवर में लौट रहे हैं, बल्कि कुछ चौंकाने वाली फीस डिटेल्स और सेलेब्रिटी वापसी भी चर्चा में हैं।

Ad

क्रिकेटरों की एंट्री से बढ़ेगा मज़ा
इस बार शो में सिर्फ कॉमेडी ही नहीं बल्कि क्रिकेट का तड़का भी लगेगा। हाल ही में शो के सेट पर भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर, ऋषभ पंत, युजवेंद्र चहल और अभिषेक शर्मा दिखाई दिए। इन तस्वीरों को नवजोत सिंह सिद्धू ने खुद शेयर किया, जो इस बार फिर शो में नजर आएंगे — और वो भी अर्चना पूरण सिंह के साथ!

शो में कपिल शर्मा के साथ होंगे:

    सुनील ग्रोवर

    कृष्णा अभिषेक

    कीकू शारदा

    राजीव ठाकुर

    अर्चना पूरण सिंह

    और अब नवजोत सिंह सिद्धू की भी वापसी हो चुकी है।

 फीस का खेल: कौन कितना कमा रहा है?

 कपिल शर्मा – प्रति एपिसोड वसूल रहे हैं ₹5 करोड़, जो उन्हें इस शो का बेताज बादशाह साबित करता है।
 नवजोत सिंह सिद्धू – वापसी के साथ ही ₹30–40 लाख प्रति एपिसोड की मोटी रकम चार्ज कर रहे हैं, जो उन्हें सुनील ग्रोवर से ज्यादा पेड कलाकार बनाता है।
 सुनील ग्रोवर – मिल रहे हैं ₹25 लाख प्रति एपिसोड
 अर्चना पूरण सिंह – ले रही हैं ₹10 लाख प्रति एपिसोड
 कृष्णा अभिषेक – ₹10 लाख
 कीकू शारदा – ₹7 लाख
 राजीव ठाकुर – ₹6 लाख

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here