Home छत्तीसगढ भाजपा स्थापना दिवस पर मंडल प्रभारियों की हुई घोषणा

भाजपा स्थापना दिवस पर मंडल प्रभारियों की हुई घोषणा

63
0
Jeevan Ayurveda

एमसीबी
आगामी 6 अप्रैल 2025 को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाने की तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती चम्पा देवी पावले की सहमति से जिला एवं मंडल संयोजक तथा सह संयोजकों की नियुक्ति की गई है।

जिला एवं मंडल स्तर पर जिम्मेदारियां सौंपी गईं
भाजपा संगठन की ओर से जिला एवं मंडल स्तर पर समर्पित कार्यकर्ताओं को संयोजक, सह-संयोजक, मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इस घोषणा को लेकर मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता ने जानकारी साझा की।

Ad

जिम्मेदारों की सूची जारी
घोषणा पत्र के अनुसार, जिले के विभिन्न मंडलों में निम्नलिखित प्रमुख कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है:

कोताडोल: अशोक सिंह (प्रभारी), रविशंकर सिंह (सह प्रभारी)

जनकपुर: जुगनाथ पाण्डेय (प्रभारी), हीरालाल यादव (सह प्रभारी)

कुवांरपुर: आदित्य गुप्ता (प्रभारी), कौशल पटेल (सह प्रभारी)

केल्हारी: रामनरेश राय (प्रभारी), संजय राय (सह प्रभारी)

नागपुर: रामलाल सिंह (प्रभारी), सुशील सिंह (सह प्रभारी)

मनेंद्रगढ़: उमेश बैरागी (प्रभारी), संतोष सिंह (सह प्रभारी)

हसदेव: मुकेश जायसवाल (प्रभारी), गामती द्विवेदी (सह प्रभारी)

खड़गवां: वीरेंद्र सिंह राणा (प्रभारी), इंदु परिहार (सह प्रभारी), सोनमती उर्रे (सह प्रभारी)

चिरमिरी: अनिल कसरवानी (प्रभारी), धर्मेंद्र पटवा (सह प्रभारी)

संघठन की मजबूती पर जोर
भाजपा के इस निर्णय से आगामी स्थापना दिवस के कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से संपन्न कराने की रणनीति बनाई गई है। संगठन के पदाधिकारी इस अवसर पर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष चम्पा देवी पावले ने कहा कि यह सभी कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और इनके सहयोग से स्थापना दिवस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया जाएगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here