Uncategorized

पति विराट संग पीएम मोदी के गुरु के आश्रम पहुंचीं अनुष्का, लिया आशीर्वाद

 नई दिल्ली 

बॉलीवुड अभिनेत्री अनु्ष्का शर्मा अपने पति और टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर विराट कोहली के साथ एक बार फिर अध्यात्म की शरण में हैं। दोनों सोमवार को ऋषिकेश पहुंचे और यहां शीशमझाड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती के आश्रम गए। विराट की मां सरोज कोहली भी इस यात्रा में उनके साथ हैं। कोहली परिवार आज भी ऋषिकेश में ही रुकेगा। विराट-अनुष्का लगातार मंदिर और आश्रम में दर्शन के लिए जा रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले वे वृंदावन गए थे और उससे पहले  नैनीताल के एक मंदिर में भी गए थे।

तीनों ने आश्रम में पहुंचकर ब्रह्मलीन दयानंद सरस्वती की समाधि के दर्शन किए। इस दौरान विराट कोहली ने समाधि स्थल पर 20 मिनट का ध्यान भी लगाया। स्वामी दयानंद आश्रम में इससे पहले सुपरस्टार रजनीकांत समेत कई अभिनेता और राजनीति से जुड़े लोग भी समाधि स्थल के दर्शन के लिए आ चुके हैं। मोदी वर्ष 2015 में जब ऋषिकेश गए थे तब यहां गए थे और उसके बाद से यह आश्रम लोगों की नजरों में आया।

आश्रम के बाद विराट-अनुष्का गंगा घाट पर पहुंचे और संत-पंडितों के साथ गंगा आरती मां गंगा का आशीर्वाद लिया। शाम को विराट ने परिवार के साथ आश्रम में का सादा भोजन किया। सोमवार सुबह विराट कोहली परिवार के साथ ऋषिकेश से सटे यमकेश्वर में एक रिजॉर्ट में पहुंचे। रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को ऋषिकेश में रहने के दौरान वे आश्रम में होने वाले हवन-यज्ञ में भाग लेंगे। इसके बाद उनकी ओर से भंडारे का आयोजन करवाकर लोगों को प्रसाद बांटा जाएगा
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button