देश

J&K: गांदरबल में भीषण बर्फीला तूफान, वीडियो में दिखा मंजर; नुकसान की खबर नहीं

 श्रीनगर 

जम्मू-कश्मीर में इन दिनों जमकर बर्फबारी हो रही है। कई जगहों पर बर्फ की मोटी चादर जमने की वजह से यातायात पूरी तरह ठप हो या है। गांदरबल जिले में बालताल, जोजिला के पास गुरुवार को हिमस्खलन हो गया। इस बर्फ के तूफान से अभी तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं मिली है। बुधवार को गांदरबल इलाके में खूब बर्फबारी हुई। कई जगहों पर घर के बराबर बर्फ के टीले देकने को मिले।बता दें कि इस बार पश्चिमी विक्षोभ में लंबे अंतराल की वजह से ज्यादा समय तक बर्फबारी हो रही है। 

कश्मीर में इन दिनों सर्दी का सितम जारी है। श्रीनगर में तापमान जीरो डिग्री के पास पहुंच गया है। दक्षिण कश्मीर में तापमान शून्य से नीचे 3.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं बारामूला में शून्य से 4.4 डिग्री नीचे तापमान रहा। घाटी में कहीं भी 10 डिग्री से ज्यादा तापमान नहीं दर्ज किया गया। पहाड़ों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी शीतलहर के रूप में देखने को मिल रहा है। जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के बाद अब बारिश की भी संभावना जताई गई है। 

मौसम वभाग का कहना है कि 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है। वहीं मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है। कई जगह पर बूंदाबांदी की संभावना है। 12 औऱ 13 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर जम्मू में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। बता दें कि कश्मीर घाटी से लद्दाख को जोड़ने वाले श्रीनगर-लेह हाइवे पर कई जगहों पर हिमस्खलन होने की वजह से यातायात बाधित रहा। हालांकि जवानों ने जल्द ही बर्फ हटाई और फिर आवाजाही शुरू हो गई। जोजिला मार्ग को सात जनवरी से बंद किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button