मध्य प्रदेश

उद्वहन सिंचाई परियोजना हर हाल में अक्टूबर तक पूर्ण हो : वन मंत्री डॉ. शाह

भोपाल

सतना जिले की रामनगर सूक्ष्म उद्वहन सिंचाई परियोजना को हर हाल में इस साल अक्टूबर तक पूर्ण किया जाये। यह निर्देश वन मंत्री डॉ. कुँवर विजय शाह ने प्रभार के सतना जिले की रामनगर सिंचाई परियोजना के स्थल निरीक्षण के दौरान दिये।

वन मंत्री डॉ. शाह ने बाणसागर के बैक वाटर क्षेत्र में बन रहे इंटक वेल, पम्प हाउस और कंट्रोल-रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई परियोजना कार्यों के विलम्ब की स्थिति पर संबंधित एजेंसी और जल-संसाधन विभाग को आड़े हाथों लिया।

वन मंत्री ने कहा कि परियोजना की प्रगति पर वे स्वयं प्रतिमाह और जिला कलेक्टर प्रति सप्ताह समीक्षा करेंगे। प्रभारी मंत्री ने हर्रई में बन रही गौ-शाला का मुआयना कर मजदूरों से भी चर्चा की। उन्होंने मजदूरों को निर्माण स्थल पर मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था के निर्देश भी दिये।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button