Uncategorized

IND vs SL T20I: श्रीलंका से 7 साल पहले आखिरी बार घर में हारा था भारत 

 नई दिल्ली 
 भारतीय क्रिकेट टीम नए साल का आगाज श्रीलंका के खिलाफ 3 जनवरी से शुरू हो रही टी20 सीरीज से करेगी। रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में इस सीरीज में भी टीम इंडिया की अगुवाई हार्दिक पांड्या करते हुए दिखाई देंगे। सीरीज के शुरू होने से पहले हम श्रीलंका के खिलाफ भारत के घर में कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स लेकर आए हैं जिसे देखने के बाद मेहमान टीम भी हैरान हो जाएगी। भारत और श्रीलंका के बीच अभी तक कुल 14 मैच खेले गए हैं जिसमें मेहमान टीम सिर्फ दो ही बार जीत दर्ज करने में कामयाब रही है। हैरानी की बात यह है कि श्रीलंका ने भारत को आखिरी बार घर में 7 साल पहले मात दी थी।

भारत बनाम श्रीलंका हेड टू हेड रिकॉर्ड
2009 में भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला टीम इंडिया ने अपने घर पर खेला था। तब से लेकर 2022 तक दोनों टीमों के बीच 14 मुकाबले खेले जा चुके हैं जिसमें मेहमान टीम मात्र दो ही मैच जीतने में सफल रही है। वहीं भारत ने इस दौरान 11 मुकाबले अपने नाम किए हैं। हैरानी की बात यह है कि श्रीलंका ने भारत को आखिरी बार घर में घुसकर 2016 में हराया था।

आखिरी बार भारत ने किया था श्रीलंका का सूपड़ा साफ
साल 2022 में जब श्रीलंकाई टीम भारत दौरे पर आई थी तो टीम इंडिया ने मेहमानों का टी20 सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ किया था। विराट कोहली के कप्तानी छोड़े के बाद रोहित शर्मा टीम की अगुवाई कर रहे थे। सीरीज का पहला मैच भारत ने 62 रनों से जीता था, वहीं अन्य दो मुकाबलों में भारत ने श्रीलंका को क्रमश: 7 और 6 विकेट से धूल चटाई थी। इस बार हार्दिक पांड्या की नजरें भी कुछ ऐसे ही श्रीलंका को मात देने पर होगी।
 
भारत बनाम श्रीलंका टी20 सीरीज शेड्यूल 2023
पहला टी20 – 3 जनवरी 2023 (मंगलवार) – मुंबई – शाम 7 बजे से
दूसरा टी20 – 5 जनवरी 2023 (गुरुवार) – पुणे – शाम 7 बजे से
तीसरा टी20 – 7 जनवीर 2023 (शनिवार) – राजकोट – शाम 7 बजे से

भारत बनाम श्रीलंका टी20 सीरीज स्क्वॉड
श्रीलंका के खिलाफ भारत की टी20 टीम- हार्दिक पांड्या (कप्तान), ईशान किशन (wk), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (VC), दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी, मुकेश कुमार। भारत के खिलाफ श्रीलंका की टी20 और वनडे टीम: दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, कुसाल मेंडिस भानुका राजपक्षे, चारिथ असलंका, धनंजय डी सिल्वा, वानिंदु हसरंगा, एशेन बंडारा, महेश तीक्शाना, जेफरी वांडरसे, चमिका करुणारत्ने, दिलशान मदुशंका, कसुन राजिथा, नुवानिडू फर्नांडो, डुनिथ वेलालेज, प्रमोद मदुशन, लाहिरू कुमारा, नुवान तुषारा 
 
भारत बनाम श्रीलंका लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
श्रीलंका के खिलाफ भारत घरेलू सरजमीं पर तीन मैच की टी20 सीरीज के अलावा इतने ही मैच की वनडे सीरीज खेलेगा। इन सभी मैचों का लुत्फ भारतीय क्रिकेट फैन टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न नेटवर्क्स पर उठा सकते हैं, वहीं टी20 मुकाबलों का लाइव प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर भी होगा। भारत बनाम श्रीलंका 2023 सीरीज को मोबाइल या लैपटॉप पर देखने के लिए आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर लॉगिन कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button